Press Release

महासचिव ने भारत के सत्या एस. त्रिपाठी को सहायक महासचिव और संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम के न्यूयार्क कार्यालय का प्रमुख नियुक्त किया

28 August 2018

संयुक्त राष्ट्र महासचिव अंटोनियो गुटेरेस ने आज सहायक महासचिव और संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) के न्यूयार्क कार्यालय के प्रमुख के तौर पर भारत के…

संयुक्त राष्ट्र महासचिव अंटोनियो गुटेरेस ने आज सहायक महासचिव और संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) के न्यूयार्क कार्यालय के प्रमुख के तौर पर भारत के सत्या एस. त्रिपाठी की नियुक्ति की घोषणा की।  श्री त्रिपाठी त्रिनिदाद और टोबैगो के इलियट हैरिस का स्थान लेंगे जिनके नेतृत्व और समर्पित सेवा के लिए महासचिव अत्यंत आभारी हैं।

2017 से श्री त्रिपाठी यूएनईपी के ‘सतत विकास का 2030 एजेंडा’ में वरिष्ठ सलाहकार के रूप में तैनात थे। विकास अर्थशास्त्री और वकील के रूप में 35 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले श्री त्रिपाठी 1998 से संयुक्त राष्ट्र से जुड़े हुए हैं। वह यूरोप, एशिया और अफ्रीका में सतत विकास, मानवाधिकारों, लोकतांत्रिक प्रशासन और कानूनी मामलों से संबंधित रणनीतिक कार्यों में शामिल रहे हैं।

इससे पूर्व श्री त्रिपाठी इंडोनेशिया में ‘विकासशील देशों में वनों की कटाई और निम्नीकरण से उत्पन्न उत्सर्जन में कटौती (आरईडीडी)+समन्वय’ के लिए संयुक्त राष्ट्र कार्यालय के निदेशक और कार्यकारी प्रमुख थे, साथ ही सुनामी के बाद एचे और निएस द्वीपसमूहों में संयुक्त राष्ट्र के 7 अरब अमेरिकी डॉलर मूल्य के बहाली प्रयासों के समन्वयक थे। 2004 में उन्होंने संयुक्त राष्ट्र की मध्यस्थता में साइप्रस एकीकरण वार्ता में कानून और संधि समिति के अध्यक्ष के रूप में अपना योगदान दिया था।

करियर के शुरुआती वर्षों में श्री त्रिपाठी विश्व कृषिवानिकी केंद्र में प्राकृतिक संसाधन प्रशासन के वरिष्ठ विशिष्ट फेलो रह चुके हैं। साथ ही विश्व आर्थिक मंच की वैश्विक वन सलाहकार परिषद के भी वरिष्ठ विशिष्ट फेलो रहे हैं।

श्री त्रिपाठी वाणिज्य में स्नातक और परास्नातक एवं भारत के बरहामपुर विश्वविद्यालय, से विधि में स्नातक और परास्नातक हैं।

न्यूयार्क, 27 अगस्त 2018

UN entities involved in this initiative

UN
United Nations

Goals we are supporting through this initiative